जमशेदपुर में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18-19 अप्रैल 2026 को देर रात करीब 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उलीडीह ओपी क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा और मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो उलीडीह ओपी क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शराब पिने के दौरान आरोपी का अपने दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था, और उसी का बदला लेने के फिराक में आरोपी हथियार लेकर बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




