Spread the love

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह के 8–10 सदस्यों की तलाश जारी
जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन समद, बापी समद, सुखदेव लोहरा और बसंती समद के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि उनकी निशानदेही पर अन्य दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल पांच चोरी की बाइक बरामद की है, जिनमें स्प्लेंडर और ग्लैमर जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर भी जब्त कर लिए गए हैं।
जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें अन्य राज्यों में बेचता था। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।
फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version