Spread the love

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर बॉयलर फट गया था। इस हादसे में दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि धुएं और आग की लपटों के बीच वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं। अबतक 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोपहर के करीब दो बज रहे थे जब प्लांट के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। उस वक्त बॉयलर नंबर एक के पास कई मजदूर और तकनीकी कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मजदूरों की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई और उनकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया

विस्फोट के तुरंत बाद प्लांट के भीतर भगदड़ मच गई और हर तरफ सिर्फ धुआं, आग और बुरी तरह झुलसे हुए लोग ही नजर आ रहे थे। वहां काम कर रहे एक सुपरवाइजर ने बताया कि वे लोग पेंटिंग का काम कर रहे थे और अधिकतर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे।

अब सवाल ये उठता है ऐसी परिस्थिति अगर जमशेदपुर के प्लांट मे होता है तो परिस्थिति से निपटने के लिए क्या विकल्प है क्युकी स्टील प्लांट शहर के बिचो बीच स्थित है। इस पर विचार करने की जरूरत है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version