छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर बॉयलर फट गया था। इस हादसे में दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि धुएं और आग की लपटों के बीच वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं। अबतक 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विस्फोट के तुरंत बाद प्लांट के भीतर भगदड़ मच गई और हर तरफ सिर्फ धुआं, आग और बुरी तरह झुलसे हुए लोग ही नजर आ रहे थे। वहां काम कर रहे एक सुपरवाइजर ने बताया कि वे लोग पेंटिंग का काम कर रहे थे और अधिकतर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे।
अब 