Spread the love

जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

30 दिनों के पवित्र रमजान के रोजों के समापन के बाद शुक्रवार को चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह जमशेदपुर के साथ-साथ हल्दीपोखर, साकची, मानगो और टेल्को समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” की बधाई दी और अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला।

ईद का यह त्योहार केवल इबादत का प्रतीक नहीं बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है। कोल्हान में ईद के इस पावन अवसर पर हर ओर खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर

📞 9431906113 / 6203488947

Exit mobile version