Spread the love

जमशेदपुर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।
बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।
सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही यह भी बताया गया कि इस विषय को लेकर 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संसद में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version