Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त हो चुका है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना उसे जल्द से जल्द भरकर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करें। समय पर फॉर्म जमा होने से बीएलओ द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी। इससे मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डीसी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज होना न केवल मतदान के अधिकार की सुरक्षा करता है, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का छोटा-सा सहयोग प्रशासन के इस अभियान को सफल बनाएगा और जिले में एक सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version