जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात डेली कलेक्शन का काम कर घर लौट रहे एक युवक पर चापड़ से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल अभिषेक गिरी ने पुलिस को बताया कि वह मानगो क्षेत्र से डेली कलेक्शन का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाउन हॉल के समीप वह एक परिचित से मोबाइल पर बात करने के लिए रुके थे। तभी चार युवक वहां पहुंचे और अचानक धारदार चापड़ से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों की पहचान अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और दीपू के रूप में हुई है। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने लगे, लेकिन अभिषेक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों की आहट मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके पास मौजूद डेली कलेक्शन के लगभग 10 हजार रुपये भी लेकर भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला लूट, आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।
Trending
- बागबेड़ा मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
- टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस कैंप का समापन, नासिक के विद्यार्थियों ने विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण का लिया अनुभव
- चाइबासा में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में पहली पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- जमशेदपुर में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, एसएसपी ने जवानों को किया ब्रीफ
- उलीडीह पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा
- मतदाता सूची पुनरीक्षण में करें सहयोग, एसआईआर फॉर्म मिलते ही बीएलओ को करें जमा: डीसी
- जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का मॉक ड्रिल, तैयारियों का हुआ परीक्षण
- पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप: 14 दिनों में 1.04 लाख से अधिक जांच, 1,895 मरीज मिले, 6 की मौत


