Spread the love

 

जमशेदपुर के मानगो स्थित चेपापुल के पास गुलज़ार बाग कॉलोनी में इन दिनों नल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार कई दिनों से दूषित पानी आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नल का पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है। इस समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने मानगो नगर निगम कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मामले की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने शुक्रवार को गुलज़ार बाग कॉलोनी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
गंदे पानी की सप्लाई से इलाके में जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग खासे चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version