Spread the love

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां बच्चों के बीच स्कूल बैग और स्लीपर का वितरण किया गया।

सोनारी में श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट एवं हिन्दू एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग और स्लीपर बांटे गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर संजय सिंह मुंडा, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अभय कुमार, विजय, आलोक कुमार समेत बस्ती के कई लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

इस तरह के सामाजिक प्रयास न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर

📞 9431906113

Exit mobile version