Spread the love

झारखंड के चांडिल थाना क्षेत्र में टाटा–रांची नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। सिंगल लेन मार्ग पर गाय लदी वैन और वैगनआर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, चिलगु से शहरबेड़ा मोड़ के बीच एनएचआई द्वारा बनाए गए सिंगल लेन पर कांदरबेड़ा की ओर जा रही गाय लदी वैन ने विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चिलगु निवासी “हाइवे किंग” के नाम से मशहूर शेखर गांगुली अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत चांडिल पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वैन चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
वैन की ट्रॉली से कई गायें बरामद हुईं, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं वैगनआर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें 1033 एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के कारण सिंगल लेन मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version