Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त के रूप में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से विधिवत जिम्मेदारी संभाली। राजीव रंजन इससे पूर्व मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित थे और अब जिले की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में आ गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नए उपायुक्त के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version