Spread the love
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपग्रेड किए गए हाई स्कूलों की स्थिति को लेकर झारखण्ड युथ  कांग्रेस कमिटी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा की ओर से उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में 42 अपग्रेडेड उच्च विद्यालयों की जांच की मांग की गई है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों को अपग्रेड किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। कई स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए विषयवार शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था का भी अभाव बताया गया है। संगठन का आरोप है कि कुछ स्कूलों में छात्रों से अवैध रूप से फीस भी वसूली जा रही है, जो सरकारी नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आरटीई 2009 के प्रावधानों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version