Spread the love

 

रांची से मुरारी कुमार की रिपोर्ट 
रांची शिव मंदिर धर्मशाला डोरंडा में अखिल भारतीय कानू महासंघ की एक दिवसीय राज्य कार्यकारणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन अवधेश विद्यार्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के लिए विगत सालों में जो सदस्य निष्क्रिय हो गए हैं उनकी जगह नए सक्रिय लोगों को जोड़कर संगठन में सहयोग लेना सुनिश्चित करें।
 कुमार ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय कानू समाज का एक कार्यालय खोलें तथा प्रखंड पंचायत से लेकर गांव तक निवास करने वाले सभी परिवार से आर्थिक सहयोग लेकर समाज के विकास के लिए प्रत्येक जिला में सम्मेलन करना प्रखंड तथा पंचायत व गांव स्तर पर सामाजिक कुरीतियों, आपसी विवाद, शादी विवाह से संबंधित विवादों को सुलझाना जमीन से जुड़ी समस्या ,न्यायालय में चल रहे मुकदमे वगैरह को समाज में मिल बैठकर उसे हल करना हमारी प्राथमिकता होगी। कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष निश्चित समय पर कंगाली बाबा का उत्सव मनाया जाएगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश  सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष कंचन साहू, राज्य कार्यकारणी सदस्य वशिष्ठ प्रसाद, राजेश प्रसाद, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, विजय प्रसाद उपसचिव पलामू,विजय हिन्द फिल्म निर्माता बी साव,रवि कानू,गिरिडीह ,ओमप्रकाश साव, भोलानाथ साव, पलामू,रामबहादुर साह,प्रमोद कुमार, गढ़वा,दिलीप गुप्ता, रायगढ, रामलखन साव, धनेश कानू,लोहरदगा,अरविंद साव, लातेहार, सुनील कुमार, रामवृक्ष साव, रांची, विजय प्रसाद, कोडरमा, सुनील कुमार,महेश राम टाटा सहित समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद थे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version