Spread the love

जमशेदपुर: शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच मेयर सुधा गुप्ता एक्शन मोड में नजर आईं। डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महज 1 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई कर आम लोगों को राहत दिलाई।
दरअसल, इस मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर उचित ढलान नहीं होने, गड्ढों और जल जमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थीं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
समस्या की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता खुद मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि सड़क का स्तर असमान होने के कारण वाहन असंतुलित हो रहे थे, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ था।
मेयर के निर्देश पर तुरंत छाई गिरवाकर सड़क को समतल करने का कार्य शुरू कराया गया। इस त्वरित पहल से स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली और उन्होंने मेयर की सक्रियता की सराहना की।
मेयर सुधा गुप्ता ने साफ किया कि यह फिलहाल अस्थायी समाधान है। नगर निगम द्वारा जल्द ही तकनीकी सर्वे कराकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि शहर को सुरक्षित और सुगम बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है, और आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मार्ग पर स्थायी समाधान होने से आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version