Spread the love


जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। उलीडीह ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 2.48 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि ओलडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश पर  पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर आदित्यपुर से लाकर इलाके में बेचता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गालूडीह आशीष विशोई के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ओलडीह ओपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version