Spread the love

 

जमशेदपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान मानगो कुशवाहा संघ द्वारा मानगो गोल चक्कर पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच सेव-बुंदिया, शीतल जल एवं शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के मानगो अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एवं सचिव गणेश प्रसाद ने किया। शिविर में उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए सनातन परंपरा का निर्वहन किया और भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाई।
इस अवसर पर गनौरी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रशुराम प्रसाद, किशोरी प्रसाद, डॉ. उपेंद्र कुशवाहा, जीतू प्रसाद, पप्पू प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि कुशवाहा संघ का यह प्रयास समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रेरणादायक संदेश देता है। रामनवमी जैसे पावन पर्व पर इस तरह के आयोजन सामाजिक सौहार्द और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version