Spread the love

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही हैं। पर्व से पहले उन्होंने शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों और पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने शहर के कई अखाड़ा समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई स्थानों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर मेयर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मेयर ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व के सफल आयोजन के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान नियमित सफाई, पर्याप्त पानी के टैंकर और प्रमुख मार्गों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था बनी रहे।
मेयर सुधा गुप्ता ने जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग अखाड़ा समिति, बबुआ सिंह अखाड़ा समिति, पवनसूत अखाड़ा समिति दाईगुटू और नेशनल हाईवे स्थित रामलक्ष्मण अखाड़ा समिति समेत कई स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version