
जमशेदपुर के टाटा मेन (TMH) अस्पताल के मुख्य गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भर्ती पिता को रिलीज करवाने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई हैं फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जाँच में जुट गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सिक्योरिटी गार्ड पर कार्रवाई की मांग किया।
रिपोर्ट : बिनोद केसरी जमशेदपुर 9431906113/6203488947