Spread the love

 

जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्दू कान्हू चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 4 का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय भुइयाँडीह से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिद्दू कान्हू चौक के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने में जुट गए।
बताया जा रहा है कि मृतक सुदीप रॉय शहर के लाइफलाइन नर्सिंग होम में कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
error: Content is protected !!
Exit mobile version