रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही तीन मोटरसाइकिलों को भी पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
घटन में इनकी हुई मौत
दुर्घटना में 18 वर्षीय अंकित कुमार और 58 वर्षीय गोपाल राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पिठौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी या तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात, एक कमरे में मां और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा सनसनी
- बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, सात बच्चे डूबे; चार अब भी लापता
- महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान हड़कंप, करंट की अफवाह से मची भगदड़; कई श्रद्धालु घायल
- 25 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी इलाज के लिए भटक रही जनता; चांडिल अनुमंडल अस्पताल कब खुलेगा?
- चांडिल: 2019 से शुरू न्यू बायपास एनएच 18 का काम अब भी अधूरा, 4 बार टली पितकी ओवरब्रिज की डेडलाइन
- कटिहार: कमला नदी में डूबे 7 बच्चे, 3 की मौत; सोमवारी पर जल भरने पहुंचे थे सभी
- तारापीठ के होटल में तड़के भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप; 11-12 लोग अस्पताल में भर्ती
- बुचा घाटी में बेकाबू ट्रक का कहर, कार-बाइक को रौंदता गया; 2 की मौत, चार गंभीर घायल



