Spread the love
जमशेदपुर के पलाशबनी पंचायत क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य भरत राम लोहरा के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भरत राम लोहरा आदिवासी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को आदिवासी श्रेणी में शामिल किया और आरक्षित सीट से पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आदिवासी समाज के साथ सीधा धोखा है।
ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि भरत राम लोहरा का असली नाम भगत राम कर्मकार है और उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, ग्रामीणों ने उन पर इलाके में कई अवैध गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version