Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
Author: ARVIND SINGH
रांची: राजधानी रांची के खोरहाटोली स्थित श्री ओम नगर, गली नंबर-4 में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेले सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के अंदर शव देखा, जिसके बाद मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका एक अन्य घर न्यू तपोवन गली में भी है। वह रोज रात में वहां भोजन करने के बाद खोरहाटोली…
जमशेदपुर: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए टीम पीएसएफ का सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) रक्तदान अभियान लगातार जीवनदायी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में टीम पीएसएफ ने 1871वां एसडीपी रक्तदान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान छह रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसडीपी रक्तदान सामान्य रक्तदान से अलग प्रक्रिया है। जहां सामान्य रक्तदान में करीब 10 मिनट का समय लगता है, वहीं एसडीपी रक्तदान में 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। इस प्रक्रिया में रक्तदाता के प्लेटलेट्स स्तर, वजन, लंबाई और अन्य स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत…
जमशेदपुर: 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने सोमवार शाम साकची में मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के बैनर तले निकला मशाल जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा…
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने मंगलवार को एथिक्स मंथ-2026 के तहत जमशेदपुर के संपादकों और पत्रकारों के लिए एक विशेष मीडिया एंगेजमेंट सेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय “One Code, One Commitment: Unified by the Code” था। इसका आयोजन टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने टाटा स्टील एथिक्स विभाग और टीएसयूआईएसएल (TSUISL) के सहयोग से किया। टाटा स्टील हर वर्ष जुलाई माह में पूर्व चेयरमैन जे.आर.डी. टाटा की जयंती के अवसर पर एथिक्स मंथ मनाती है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य कर्मचारियों और हितधारकों के बीच एक समान आचार संहिता के पालन तथा ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों…
पलामू: जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत फुलांग पंचायत के जामुनडीह गांव में सोमवार रात हुई हल्की बारिश एक गरीब विधवा परिवार के लिए आफत बन गई। वर्षों पुराना जर्जर मिट्टी का घर अचानक भरभराकर ढह गया। संयोगवश उस समय घर में मौजूद सभी सदस्य जाग रहे थे और रात का भोजन कर रहे थे। इससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। यदि घटना के समय परिवार सो रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक परिवार किसी तरह बाहर निकल चुका था। हादसे में कोई जनहानि नहीं…
रांची: राजधानी रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एजेसी शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मामले में दोषी पाए गए सभी 10 आरोपियों को 9-9 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने एक दिन पहले सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि मंगलवार को सजा का ऐलान किया गया। सजा पाने वालों में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के अलावा अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा,…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के बाहर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में घटना को बाहरी हमले से जोड़कर देखा गया, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि निजी सुरक्षा गार्ड की हत्या उसके ही साथी ने की। गोली लगने से एक बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम बलवीर सिंह है। दोनों बिहार के बेलागंज से विधायक…
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हार्टफुलनेस मेडिटेशन (श्री राम चंद्र मिशन) के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रीसेप्टर-सह-ज़ोनल कोऑर्डिनेटर (झारखंड) संजीव कुमार राय ने ध्यान (मेडिटेशन), मानसिक संस्कारों की शुद्धि (क्लीनिंग ऑफ इम्प्रेशंस) तथा प्रार्थना की प्रभावी विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और सकारात्मक सोच से मानसिक तनाव कम होता है…
जमशेदपुर: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में पर्यावरण पहल के तहत संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पर्यावरण पहल” अभियान के तहत बागबेड़ा के मतलाडीह स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति समाज की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने रोचक प्रतियोगिताओं और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम…
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सोमवार को सड़क पर उतर आई। करमपदा गांव के समीप किरीबुरू-थोलकोबाद मुख्य चौक पर ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने सेल किरीबुरू प्रबंधन की दोनों स्कूल बसों को सुबह से ही रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही बसों की कमी के कारण दर्जनों बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो सेल प्रबंधन और न ही प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान निकाला है। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने…
