Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
Author: ARVIND SINGH
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार सुबह सोन नदी में बड़ा हादसा हो गया। केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव के पास नदी में स्नान और सेल्फी लेने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोरियां नदी की तेज धार में लापता हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को पाचाडुमर स्थित सोन नदी के तट पर जल उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान तीन किशोरियां…
जमशेदपुर: महात्मा गांधी के जमशेदपुर आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, नैतिकता और सामाजिक सद्भाव के विचारों पर चर्चा हुई। इस दौरान “गांधी आज भी प्रासंगिक हैं” विषय को केंद्र में रखते हुए वक्ताओं ने वर्तमान दौर में गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की जरूरत बताई। बांग्ला की प्रख्यात लेखिका जोया मित्रा ने कहा कि गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। आज भी अन्याय और गलत नीतियों के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से आवाज…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान एंजेल गुड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे एंजेल गुड़िया और बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा बाइक से घूमने निकले थे। दोनों सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास पहुंचे थे,…
जमशेदपुर: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को बाबूडीह स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। मंदिर समिति की ओर से आयोजित सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में 501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्वर्णरेखा नदी से जल लेने के साथ हुई। निर्धारित संख्या में महिलाएं कलश लेकर नदी तट पर पहुंचीं और विधि-विधान से जल संग्रह किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते हुए मंदिर की ओर रवाना हुईं। महिलाओं के हाथों में कलश और वातावरण में गूंजते…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की छत पर जा चढ़ा। करीब 30 वर्षीय युवक कुछ देर तक ट्रेन की छत पर मौजूद रहा। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने की सलाह दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान सागु राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक ट्रेन के ऊपर पहुंच गया…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई और नक्सली संगठन पर बढ़ते दबाव के बीच प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य अनीता कायम उर्फ नुनी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अनीता को नक्सली मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद उसके दस्ते से जुड़ी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखा जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में पुलिस अभियान के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के समय दस्ते के साथ थी। अभियान के दौरान पुलिस ने कई नक्सलियों को घेरा था। इसी दौरान अनीता पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकलने…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की घटना का खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब मकान मालकिन रिंकी कुमारी सिंह अपने परिवार के साथ बिहार के सिवान से वापस लौटीं। घर पहुंचते ही मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी के अनुसार, रिंकी कुमारी सिंह के पिता का 22 जुलाई को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद वह परिवार के साथ अंतिम संस्कार…
जमशेदपुर: जेएफसी के आईएसएल से बाहर रहने पर सड़क पर उतरे फुटबॉल प्रेमी, टाटा स्टील से फैसले पर पुनर्विचार की मांग जमशेदपुर: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) के आईएसएल 2026-27 सीजन में हिस्सा नहीं लेने के फैसले को लेकर शहर के फुटबॉल प्रेमियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में फुटबॉल समर्थक सड़क पर उतरे और जेएफसी को आगामी इंडियन सुपर लीग (ISL) सीजन में शामिल कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रेमियों ने साकची गोलचक्कर से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक रैली निकाली। इस दौरान समर्थकों ने जेएफसी के समर्थन में नारे लगाए और…
जमशेदपुर: ओडिशा की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदारप्रदर्शन करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ओडिशा की इस खिताबी जीत में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) के नौ कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस जीत को कप्तान दीपक प्रधान ने और खास बना दिया। ONTHHPC के कैडेट दीपक ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मुकाबले का ‘मैन ऑफ…
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप का कारोबार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुमटी की तलाशी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतलें और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गुमटी बाहर से बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित की जा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री किए…
