
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप का कारोबार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुमटी की तलाशी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतलें और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गुमटी बाहर से बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित की जा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की रणनीति तैयार की गई।
पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। टीम ने बालीगुमा में किया कार शोरूम के पास स्थित संबंधित गुमटी को घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34) को गिरफ्तार कर लिया।
पुड़ियों में पैक था गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों पर रखा गांजा मिला। बरामद 2.060 किलो गांजे में करीब 790 ग्राम छोटे-छोटे पैकेटों में रखा गया था, जबकि 1.270 किलो गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला। पुलिस को गुमटी से ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल की सात बोतलें भी मिलीं।
इसके अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कई सामान भी बरामद किए गए। इनमें 3,320 रुपये नकद, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक Redmi स्मार्टफोन शामिल है।
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में आरोपी के कथित तौर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा और नशीली सिरप की सप्लाई कहां से होती थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- दीपावली पर सब्जी खरीदकर लौट रहे 61 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हाथ-पैर टूटे; टाटा मोटर्स अस्पताल में जिंदगी की जंग
- चार लाख लोगों का खाना, घुड़दौड़ में थार का इनाम! अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे राजनीति और बॉलीवुड के सितारे
- कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपा था 426 किलो गांजा, गढ़वा पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
- पलामू: कुन्दरहिया नाले में मिला 40 वर्षीय महिला का शव, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
- दीपावली पर पेंशन की सौगात: धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में पहुंचे ₹41.66 करोड़
- घर से अगवा कर 4 KM दूर ले गए, भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई; पसली टूटी, रिम्स में भर्ती
- कैंसर मरीजों को टाटा वर्कर्स यूनियन का दीपावली गिफ्ट! 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, अब मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत
- चांडिल में श्रमिक संघ की हुंकार: तीन माह में चुनाव, मजदूरों और जमीन के सवाल पर संघर्ष का ऐलान












