
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान एंजेल गुड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे एंजेल गुड़िया और बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा बाइक से घूमने निकले थे। दोनों सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, केल्विन लकड़ा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है
Trending
- आईटीआई तमाड़ में होगी रोबोटिक वेल्डिंग की ट्रेनिंग, सुविधाएं बढ़ाने के लिए मिलेंगे ₹71.21 लाख
- तीन साल बाद फिर चैंपियन बना ओडिशा नवल टाटा, रोमांचक फाइनल में लखनऊ को 4–3 से हराया
- पूर्वी सिंहभूम में 105 लंबित आवासों की होगी जांच, श्रमिकों को मांग के मुताबिक काम देने के निर्देश
- जमशेदपुर में छठ की तैयारी तेज, चार घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश
- 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, 60 से 63 फीसदी हो सकता है राज्यकर्मियों का डीए
- पलामू के कुदागा में शीशम के पेड़ से टकराया हाईवा, 28 वर्षीय चालक की मौत
- एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच रास्ते में रुकी, करीब दो घंटे फंसे रहे मरीज के पिता
- सीएनटी कानून पर हेमंत सरकार को अर्जुन मुंडा ने घेरा, डोबो में निर्माण पर उठाए सवाल












