Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियम
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलें
- जमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राज
- दिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत पर
- देशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित
- 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
- धनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवाल
- रांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवाल
Author: ARVIND SINGH
रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में केवल हल्की और छिटपुट बारिश ही हुई है। इससे तापमान…
जमशेदपुर: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में पांच दिवसीय शिक्षक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र मार्गदर्शन, मनोसामाजिक कल्याण, परामर्श सहायता व्यवस्था, परिणाम आधारित शिक्षा तथा समावेशी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाना है। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से संस्थान के व्याख्यान कक्ष में छात्र मार्गदर्शन कौशल कार्यशाला के अंतर्गत दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। पहले सत्र का विषय था “छात्रों के सामने आने…
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वॉक फॉर एनवायरमेंट नामक इस आयोजन में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत करीब 400 लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान आरसीसीएफ स्मिता पंकज और डीएफओ सबा आलम अंसारी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी…
जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की है। मामले का खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत रसुनिया पंचायत के माझीडीह टोला में एक शिक्षित युवक ने बेरोजगारी को मात देकर स्वरोजगार की नई इबारत लिखी है। सरकारी नौकरी की उम्मीद छोड़ सुखदेव महतो ने बैंक से केसीसी लोन लेकर तीन एकड़ जमीन पर बागवानी और पोल्ट्री फार्म शुरू किया। आज वह खुद के साथ चार अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। खास बात यह है कि यह इलाका जंगली हाथियों से प्रभावित है, फिर भी सुखदेव ने हिम्मत नहीं हारी। माझीडीह निवासी सुखदेव महतो स्नातक पास हैं। सुखदेव बताते हैं कि कई बार सरकारी नौकरी…
गालूडीह: सैकड़ों साल पुरानी गालूडीह साप्ताहिक हाट का अस्तित्व मिटने लगा है। हाट की जमीन पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है, और हाट दिन पर दिन सिकुड़ रही है। मालूम हो कि बड़े भू-भाग हर सोमवार को यहां साप्ताहिक हाट लगती है, जहां झारखंड-बंगाल के दुकानदार और ग्राहक आते हैं। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी हाट है. इस साप्ताहिक हाट से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हाट के आस-पास कई मोहल्ले बस गये हैं और हाट की जमीन पर शेड देकर घेराबंदी कर ली गई है। जांच होगी, तो…
जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक चालान से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के साथ उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी साझा किए हैं, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस सोनारी साईं मंदिर के पास नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोनारी निवासी संजय सिंह को रोका गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद उनके खिलाफ…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक जब्त किए जाने के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया, जब एक युवक अपनी शिकायत को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने बैठ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के एक चालक पर बाइक छोड़ने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि वह बुधवार देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस गश्ती टीम ने उसकी मोटरसाइकिल…
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग ने “स्वच्छ नदी, स्वस्थ पर्यावरण” के संकल्प के साथ नदी सफाई अभियान चलाया। जमशेदपुर वन प्रमंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों तथा एनजीओ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान नदी और उसके तटों पर फैले प्लास्टिक,…










