Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारी
- उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा
- जमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
- एक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्या
- यूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’
- माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिए
- ब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थन
- साफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैं
Author: ARVIND SINGH
अहमदाबाद : भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज के तीसरे चरण के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। भारत ने बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भी शानदार निशाना साधते हुए भारतीय अभियान को यादगार बनाया। शीतल देवी ने फिर साबित की बादशाहत दुनिया की नंबर-एक पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत…
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से राज्य को हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, इसके बावजूद सरकार इस फैसले से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को महिलाओं के सम्मान और सामाजिक बदलाव से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला बताया। राजस्व का नुकसान, लेकिन शराबबंदी पर समझौता नहीं सम्राट चौधरी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि शराबबंदी केवल राजस्व का मुद्दा नहीं है। सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर लागू किया है।…
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर और आसपास के लोगों के लिए हवाई कनेक्टिविटी के मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा वायुसेना स्टेशन पर आम यात्रियों और माल ढुलाई के लिए सिविल एन्क्लेव बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद जमशेदपुर समेत पश्चिमी सिंहभूम, खड़गपुर और मेदिनीपुर क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा के लिए नई सुविधा मिल सकती है। 10.113 हेक्टेयर जमीन के हस्तांतरण को मंजूरी कोलकाता के अरण्य भवन में आयोजित प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग कमेटी (PSC) की बैठक में खड़गपुर वन प्रमंडल की 10.113 हेक्टेयर यानी करीब…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट लगातार बना हुआ है। राज्य के 26 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत अब तक 21,333 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन की ओर से जलभराव और दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 2,304 नाव-मोटरबोट से रेस्क्यू, लाखों लंच पैकेट बांटे गए राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को निकालने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए 2,304 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा…
जमशेदपुर : टाटानगर और पूरे कोल्हान के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को रेलवे की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी। इनमें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत बनने वाली खड़गपुर-बागडीह (झारसुगुड़ा) चौथी रेल लाइन भी शामिल है। परियोजना की कुल लंबाई 367 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर करीब 6,528 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टाटानगर से खड़गपुर और बागडीह तक बढ़ेगी रेल क्षमता खड़गपुर-बागडीह रेल परियोजना की लंबाई 367 किलोमीटर है। इसमें खड़गपुर से टाटानगर तक 133.8 किलोमीटर और टाटानगर से बागडीह…
रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में है। इसी मामले में NIA की रांची शाखा ने बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में बड़ी छापेमारी की। जांच एजेंसी ने संदिग्ध संदीप गुप्ता से जुड़े दो फ्लैटों की तलाशी ली है। संदीप गुप्ता के ठिकानों पर पहुंची NIA NIA ने पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई संदिग्ध संदीप गुप्ता की निशानदेही पर की गई। छापेमारी में स्थानीय पुलिस ने भी NIA…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। राज्य सरकार गुरुवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। सरकार ने विधेयक को पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया है। प्रोफेसरों और कर्मचारियों के तबादले का प्रावधान प्रस्तावित विधेयक में राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के अंतर-विश्वविद्यालय तबादले का प्रावधान किया गया है। लंबे समय से कोलकाता और अन्य बड़े शहरों के पुराने विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नए विश्वविद्यालयों में भेजने की व्यवस्था भी…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद किसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी? फिलहाल पार्टी के भीतर नंदीग्राम और रेजीनगर को लेकर चर्चा तेज है। 6 अक्टूबर को दो सीटों पर उपचुनाव पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर उपचुनाव होने हैं। दोनों सीटें अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के कारण महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की संभावना ने राज्य की सियासत को और गरमा…
नई दिल्ली : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की उस समय बाल-बाल बच गए, जब नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मोल्दोवा से उड़ान भरते उनका विमान एक ड्रोन की चपेट में आने से लगभग बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। मोल्दोवा से उड़ान भरते समय सामने आया खतरा स्टोरे के मुताबिक, जेलेंस्की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। उनका विमान मोल्दोवा से उड़ान भर रहा था, तभी वह एक ड्रोन की चपेट में आने के बेहद करीब पहुंच…
नई दिल्ली : फिलीपींस के खूबसूरत पालावन प्रांत में बुधवार शाम एक पर्यटक फेरी में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। समुद्र के बीच धधकने लगा जहाज यह हादसा पालावन प्रांत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के पास हुआ। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, एमवी जून एक्सट्रा नाम की फेरी बुधवार शाम तट से करीब 2.2 किलोमीटर दूर आग की चपेट में…










