Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गए
- अवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरार
- पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
- पार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थन
- धौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल
- 100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीर
- देश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचान
- कैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
सुपौल : बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र को लंबी दूरी की बेहतर रेल सुविधा से जोड़ने के लिए एक बार फिर बड़ी मांग सामने आई है। सुपौल जिले के ललितग्राम रेलवे स्टेशन तक माता वैष्णो देवी कटरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस का विस्तार करने की अपील की गई है। राघोपुर, प्रतापगंज, सरायगढ़, छातापुर और वीरपुर सहित आसपास के इलाकों के लोगों का कहना है कि इस पहल से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी ट्रेन कोसी और सीमांचल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
नई दिल्ली: नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के बीच अब एक नई चुनौती सामने आ गई है। प्रभावित इलाकों से अब तक 579 से अधिक शव बरामद किए जाने की सूचना है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शवों की बताई जा रही है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लंबे समय तक अंतिम संस्कार न होने तथा सीमित भंडारण व्यवस्था के कारण प्रशासन को संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है। पहचान नहीं होने से अंतिम संस्कार में देरी आपदा प्रभावित जिलों में सुरक्षाकर्मी और राहत दल लगातार लापता…
दिल्ली: नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 584 हो गई है, जबकि 2,482 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में 579 और तिब्बत में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, नेपाल में 1,924 तथा तिब्बत में 558 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुर्गम क्षेत्रों से सूचनाएं मिलने के साथ इन आंकड़ों में बदलाव की आशंका है। 320 भारतीय नागरिक अब भी संपर्क से बाहर भारत के विदेश मंत्रालय के…
नई दिल्ली : नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूस्खलन के बाद बनी एक विशाल बैरियर झील ने नेपाल के साथ-साथ भारत के मैदानी इलाकों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, नदी का रास्ता मलबे और चट्टानों से रुकने के बाद पानी जमा होकर यह झील बनी है। अब बढ़ते जलस्तर और प्राकृतिक बांध पर दबाव के कारण इसके टूटने का खतरा बताया जा रहा है। 30 लाख क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी का अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, झील में पहले ही करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर अगले कुछ…
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को सावन महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे और भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में उसकी गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में क्यों होती है। मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज दो दिन में पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पहली पारी में जहां पूरी…
कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने मजबूत शुरुआत करते हुए स्टंप्स तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। श्रीलंका के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 117 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले पहले टेस्ट की पहली पारी में भी पडिक्कल ने…
पटना: पटना जिले के बख्तियारपुर में देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड में सास-बहू और छह माह की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा पुरानी बाइपास इलाके में एक बाइक पार्ट्स और हार्डवेयर की दुकान से जुड़े मकान में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।हादसे में मृतकों की पहचान रीमा देवी, गीता देवी और छह माह की सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। दुकान से मकान तक तेजी से फैली आग जानकारी के…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शर्मा लाइन के पास बाइक सवार बदमाशों ने पूजा-अर्चना कर घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है। वह पूजा-अर्चना के बाद पैदल अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपटी और तेज रफ्तार से वहां से…
रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक, पारदर्शिता और लंबित जांच के मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है। छात्र नेताओं ने 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है। यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ से होगी। 24 अगस्त से शुरू होगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के अनुसार, यह यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रमुख स्थानों तक जाएगी। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों और छात्र समुदाय के बीच जनजागरूकता…










