Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेश
- हर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर
- 116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापन
- स्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ी
- आरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्र
- बिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?
- ‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौती
- झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन मालिक और पदाधिकारी शामिल हुए। सभा में संगठन की उपलब्धियों, आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा वाहन मालिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े करीब 450 सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि आयोजन में लगभग 630 सदस्यों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। सभा के दौरान महासचिव द्वारा संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी गई, वहीं कोषाध्यक्ष ने बीते वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार…
जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ द्वारा आगामी 31 मई रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बताया गया कि टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह हर वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को ऑटो चालकों ने ठगी करने वाले एक शातिर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लंबे समय से ऑटो चालकों और राहगीरों को झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी ऑटो चालक राव पहले भी आरोपी के झांसे में आकर तीन हजार रुपये गंवा चुका था। रविवार को युवक ने फिर उसी तरीके से ठगी करने की कोशिश की। आरोपी ने चालक से कहा कि उसे मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को शादी समारोह में ले…
जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला बिस्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने चलती मोटरसाइकिल पर जा रही महिला से पर्स छीन लिया। छिनतई के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गौरी शंकर पांडेय अपनी पत्नी के साथ साकची ओल्ड बुक स्टोर से वापस जेआरडी स्टेडियम मुख्य सड़क होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधी उनकी मोटरसाइकिल के करीब पहुंचे और महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। अचानक…
टाटानगर स्टेशन पर सांप मिलने से हड़कंप, स्नेक रेस्क्यू टीम ने दोनों कोबरा पकड़े जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो टोकरियों में बंद जहरीले सांपों को खोलकर छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, एक सपेरा दो टोकरियों में सांप लेकर स्टेशन पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने दोनों टोकरियों को खोल दिया और मौके से फरार हो गया। टोकरियां खुलते ही उसमें मौजूद सांप बाहर निकल आए, जिससे स्टेशन परिसर में दहशत…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा मौके पर पाए गए लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया। विभाग के अनुसार, टीम के पहुंचते ही अवैध शराब भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने इस मामले में अवैध…
सरायकेला-खरसावां: जिले के चौका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी वाहन के केबिन में फंस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एनएच-33 पर एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या JH05AN4390 पीछे से आकर सीधे ट्रेलर में घुस गई। हादसे के…










