Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
- सड़क नहीं तो वोट नहीं, लेवाटांड में कीचड़ बना मुसीबत, मरीज से विद्यार्थियों तक हर कोई परेशान
- ट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, जमशेदपुर में सुरक्षित सड़कों के लिए बड़ा प्लान
- SIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक नील मोहन माईती की मौत, शिक्षकों में आक्रोश; हार्ट अटैक की आशंका
- जमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजर
- नेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने चिलगु में मचाया धमाल, देर रात तक झूमते रहे दर्शक
- नक्शा किसने बनाया, मंजूरी किसने दी? एमजीएम की 12 करोड़ की कैथ लैब पर गंभीर सवाल
- ₹1700 का लाइसेंस बनवाने में ₹6000 तक खर्च! आखिर अतिरिक्त रकम किसकी जेब में जा रही?
Author: ARVIND SINGH
सुन्दरनगर में रामनवमी का आयोजन इस वर्ष शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया गया। श्रीनिवास अखाड़ा समिति, सुन्दरनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए सुन्दरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा और उपनिरीक्षक मिथुन स्वर्णकार को समिति की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और कड़ी मेहनत से पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही।…
पटमदा | संवाददाता प्रखंड के लावा पंचायत मंडप में सोमवार को राढ़ बांग्ला न्यूज पोर्टल “बराभूम दर्पण” के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, कला-संस्कृति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने पोर्टल की द्विभाषीय (हिन्दी-बांग्ला) पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। वहीं,…
जमशेदपुर : सोमवार शाम हुई बारिश के बाद जमशेदपुर का मौसम अचानक सुहाना हो गया। दिनभर की तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जैसे ही बारिश की फुहारें मिलीं, पूरे शहर में राहत का माहौल बन गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को पूरी तरह ताज़गी से भर दिया। सड़कों पर पानी की हल्की परत और धुले हुए पेड़-पौधे शहर की खूबसूरती को और निखारते नजर आए। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों के चेहरे पर साफ दिखा। कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इस खुशनुमा मौसम का आनंद लेते दिखे।…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच जारी सैन्य टकराव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz के बंद होने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी वित्तीय संस्था JPMorgan Chase की हालिया रिपोर्ट ने अप्रैल महीने को तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद संवेदनशील बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी हमलों के चलते इस अहम समुद्री मार्ग से तेल का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसका असर अब वैश्विक स्तर पर दिखाई…
जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती मेन रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने विक्की सिंह राजपूत को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना सोमवार सुबह की है, जब विक्की सिंह राजपूत अपनी कार से दूध लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस हमले में विक्की सिंह के हाथ में गोली…
गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उपायुक्त ने अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नए घर की चाबी मिल चुकी है, उन्हें अपने पुराने घर खाली करना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन्हें अब तक चाबी नहीं मिली है, उन्हें फिलहाल घर खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बताया गया कि सेल प्रबंधन ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केवल 184 नए घर बनाए हैं, जबकि लगभग 500 परिवारों…
मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,018 अंक टूटकर 72,565 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 269 अंक गिरकर 22,549 के स्तर पर आ गया। लगातार गिरते बाजार ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। इस बीच आरबीआई के सख्त कदम का असर रुपये पर देखने को मिला है। बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3 फीसदी मजबूत होकर…
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रांची के रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध जारी है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल समेत कई सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि झारखंड में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइफेंड मिलता है, जो लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने कई बार राज्य के स्वास्थ्य…
जमशेदपुर के मानगो इलाके में राशन वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आजाद नगर रोड नंबर-1 स्थित राशन दुकान पर सोमवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां भारी अव्यवस्था के बीच जमकर हंगामा हुआ। सोमवार सुबह जैसे ही लोग राशन लेने के लिए केंद्र पहुंचे, वहां भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि भीड़ बढ़ने के बावजूद दुकानदार और कर्मचारी व्यवस्था संभालने में नाकाम रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।…










