Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Air India Express का बड़ा एक्शन! 35 मिनट की देरी पर 8 क्रू सस्पेंड
- दिल्ली से मुंबई तक iPhone 18 Pro का क्रेज, Apple Store के बाहर रात से लगी कतार
- हथियार लेकर जुटे थे पांच युवक, जुगसलाई में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया भंडाफोड़!
- टाटानगर में बनेगा ₹383 करोड़ का वंदे भारत डिपो, हाई-स्पीड ट्रेनों के मेंटेनेंस का नया केंद्र
- 9 अक्टूबर को रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20, इस बार सुरक्षा से पार्किंग तक ‘फुल तैयारी’
- धनबाद में फिर धंसी जमीन, आधे दर्जन घर जमींदोज; 55 मकानों पर संकट, 500 लोग प्रभावित
- धोनी के स्कूल से निकला एक और सितारा, शिखर मोहन की ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ में एंट्री; पंत-सर्फराज के साथ दिखाएंगे दम
- 80 साल पुराने पानी विवाद पर बड़ा समझौता, किशाऊ बांध से हरियाणा को मिलेगा यमुना जल; हिमाचल को करीब ₹2,000 करोड़ का बिजली लाभ
Author: ARVIND SINGH
बैठक के बीच बाहर निकलकर रिश्वत लेते पकड़े गए बड़ा बाबू, गाड़ी में पैसे गिनते दलाल भी दबोचा गया सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरी गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में भू-अर्जन से जुड़ी एक अहम बैठक उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे बैठक से बाहर निकले। आरोप…
घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने, जुलूस मार्गों की सफाई और शहर में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन अलर्ट जमशेदपुर | आगामी चैत्र छठ पर्व और रामनवमी को लेकर मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए और वहां प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की…
जमशेदपुर में आदिवासी सेंगेल अभियान ने एक बार फिर आदिवासी समुदाय के धार्मिक अधिकारों और पहचान को लेकर जोरदार आवाज उठाई है। संगठन की ओर से देश के राष्ट्रपति को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा गया है, जिसमें सरना धर्म को आधिकारिक मान्यता देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। इससे पहले अभियान से जुड़े लोगों ने साकची आमबगान मैदान से जिला मुख्यालय तक एक विशाल रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश के लगभग 15 करोड़ आदिवासी, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, आज…
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात एक चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बाराफ्लैट संख्या 262 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी देवदत्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी जैसी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पूरी तरह बंद था, क्योंकि देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। सुबह लगभग 6:30 बजे जब वे काम से लौट रहे थे, तभी पड़ोसी ने उन्हें फोन…
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन रैली निकाली। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई आंदोलनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ नजर आए, जिससे माहौल काफी आक्रोशपूर्ण दिखा। संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021 में जारी संकल्प के तहत सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देने का वादा किया गया…
जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में कपाली निवासी राजन खान पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब राज़न खान अपने दोस्त शारिक के घर, करलोस जेसमिन फ्लैट (रोड नंबर 12) जा रहे थे। कार से उतरते ही मोहम्मद नईम नामक युवक, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, पहले से तलवार लहराते हुए मौजूद था और अचानक राज़न पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 20–25 बार वार करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह खुद को बचाकर कार में घुस गए और तुरंत पुलिस…
बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों में हड़कंप, 2356 शेयर लाल निशानआज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बाजार खुलते ही भारी दबाव में आ गया। BSE Sensex करीब 1281 अंकों की गिरावट के साथ 73,254 के स्तर तक फिसल गया, जबकि NSE Nifty 50 लगभग 400 अंक टूटकर 22,714 पर आ गया। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा रहा कि एनएसई पर सिर्फ 246 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 2356 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही थी। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर…
राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह हादसा रितिका होटल के समीप हुआ, जहां एक ट्रक और मालवाहक टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान चंडी नंदी उर्फ डोमा के रूप में हुई है, जो भूमरी नवकुंज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने…
23 मार्च का राशिफल आपके दिन से जुड़ी कई अहम बातें बताने वाला है। सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और अवसर लेकर आ सकता है जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सोमवार 23 मार्च 2026 का दिन आध्यात्मिक और व्यापारिक दृष्टि से विशेष प्रभाव लेकर आ रहा है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और आकाश मंडल में कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करेगी बल्कि बाजार की दिशा भी तय करेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के…
सूचना के अधिकार को आम जनता तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई छेड़ने के उद्देश्य से आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए दिल बहादुर ने कहा कि “सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य हर नागरिक तक पारदर्शिता पहुंचाना है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।”…










