Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट; 42 लाख से ज्यादा नकद और जेवर लूटकर फरार
- कोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्ट
- एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्य
- डैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बाद
- सोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
- ट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत
- अब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
- The Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातून और समरेश पॉल उर्फ नान्दु पॉल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने को भी बरामद किया है। SIR कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में पहुंचे थे आरोपी पुलिस के अनुसार, घटना 31 अगस्त…
पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी से प्रेम संबंध से जुड़ा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने कथित तौर पर एक युवक को अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद उसके शव को बाइक से ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार देर रात करीब 12:25 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में बाइक को रोककर युवक को हिरासत में लिया। स्थानीय रिपोर्टों में भी बाघमुंडी की इस घटना की पुष्टि हुई है। खून से सनी बाइक और बैग देखकर पुलिस को हुआ शक पुलिस के अनुसार…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश पर सहमति जताई है। कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास जाएगा। केंद्र की स्वीकृति और नियुक्ति से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम पर बनी सहमति कॉलेजियम की सिफारिश में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल…
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को लेकर बड़ा फैसला साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब उनके भतीजों को बसपा संगठन में छोटे-बड़े किसी भी पद पर राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही मायावती ने भविष्य की जिम्मेदारी के लिए अपनी भतीजी और आनंद कुमार की बेटी कुमारी दीपिका आनंद का नाम सामने रखा है। परिवारवाद की चर्चा के बीच मायावती का बड़ा संदेश मायावती ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी संस्थापक कांशीराम की शिष्या होने…
गणेश चतुर्थी 2026: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ग्रहों की स्थिति और विशेष योग कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ फल देने वाले हो सकते हैं। खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की, आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियों के संकेत दे रहा है। हालांकि, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी भविष्यवाणियां धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित होती हैं। मेष राशि: अटके कामों को…
रांची: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी असीम मंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। असीम मंडल के जल्द आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है। उसके दस्ते के तीन सदस्यों के सरेंडर के बाद पुलिस को उसके बारे में अहम जानकारी मिलने की बात सामने आई है। इसी सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस की एक टीम बंगाल में उसकी तलाश कर रही है। तीन साथियों के सरेंडर से खुला रास्ता असीम मंडल के दस्ते के तीन सदस्यों ने बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण किया था।…
सरायकेला-खरसावां : पश्चिम बंगाल के बांकेड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात माओवादी राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन की निशानदेही पर पुलिस ने दलमा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को माओवादी गतिविधियों से जुड़े पुराने ठिकानों और हथियारों तक पहुंचने की अहम कड़ी माना जा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद मिली अहम जानकारी जानकारी के अनुसार, सचिन ने पश्चिम बंगाल के बांकेड़ा में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हथियारों की तलाश शुरू की गई। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ और आसपास के जंगलों…
चांडिल : सरायकेला-खरसावां के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब झारखंड से निकलकर कोलकाता तक पहुंच गई है। सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त SIT ने कोलकाता में छापेमारी कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। कोलकाता में SIT की छापेमारी से मचा हड़कंप चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल में व्यवसायी निखार सबलोक…
रांची : ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं के लिए लोगों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘अबुआ दवाखाना’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत एक ही स्थान पर एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धति की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में खुलेगा केंद्र स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी संकल्प के अनुसार, योजना के पहले चरण में राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में एकीकृत दवा केंद्र खोले…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को एक राजनीतिक मंच पर लाने की कवायद तेज होती दिख रही है। AIMIM, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल और पीस पार्टी के बीच संभावित तालमेल की चर्चा ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। तीनों दल मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मुद्दा बनाकर साथ आने की रणनीति पर काम करते नजर आ रहे हैं। 19.26% मुस्लिम आबादी, लेकिन प्रतिनिधित्व पर सवाल उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19.26 प्रतिशत है। इसके बावजूद विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 36 मुस्लिम विधायक…









