Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहास
- ओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवार
- जमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तार
- झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारी
- गणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायल
- यूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारी
- IIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
- मांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीत
Author: ARVIND SINGH
गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा स्थित भट्टीसाई में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया नया बस स्टैंड वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक इसका उद्घाटन नहीं होने से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह सार्वजनिक सुविधा केंद्र बेकार पड़ा हुआ है। लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण बस स्टैंड की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड में यात्रियों के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि बसों का संचालन…
धनबाद: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र की भुरकुंडा पंचायत स्थित साहेबगंज बस्ती में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह रूपलाल मरांडी अपने घर के बाहर चूल्हे के लिए लकड़ी काट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से उन पर ताबड़तोड़…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में जमीन बिक्री से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, जयपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक जमीन हाल ही में बेची गई थी। इसी जमीन से प्राप्त राशि…
जमशेदपुर: शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी का असर है कि मामले में नामजद आरोपी एक-एक कर कानून के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले के एक अन्य आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, आरोपी राहुल दुबे भी बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है। अब राघवेंद्र के सरेंडर के साथ ही…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस क्षेत्र में पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के सैकड़ों निवासी टाटा के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बस्तीवासियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और…
धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके अधिवक्ता अभय कुमार भट्ट ने की। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रांची के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। इसी बीच धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में अदालत ने हाल ही में उन्हें, उनके पुत्र समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास…
धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की जान चली गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात पुलिस टीम एक मामले में कार्रवाई करने के लिए धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र पहुंची थी। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सरकारी…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर सरकारी शराब दुकान प्रस्तावित है, वहां घनी आबादी निवास करती है। आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और बच्चों की आवाजाही…
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 जून को बागबेड़ा थाना में मारपीट का एक केस दर्ज किया गया था। कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने केस दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके…
जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के संयुक्त प्रयास से मराठा विद्या प्रसारक समाज (एमवीपीएस), नासिक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित आठ दिवसीय स्पोर्ट्स एक्सीलेंस कैंप का सफल समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, आधुनिक खेल विज्ञान और जमशेदपुर की समृद्ध खेल संस्कृति से परिचित कराना था। शिविर में एमवीपीएस, नासिक के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और हेड स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। ओरिएंटेशन सत्र के साथ शुरू हुए इस…










