
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 जून को बागबेड़ा थाना में मारपीट का एक केस दर्ज किया गया था। कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने केस दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोपियों ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी रवि यादव (24), हरहरगुट्टू बड़ा तालाब निवासी रजनीश कुमार सिंह (23) और सुंदरनगर के किंडा मोहल्ला निवासी मोहित सिंह (21) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व
- हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा
- टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान
- मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल
- 321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई
- XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना
- शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार
- मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में










