Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट; 42 लाख से ज्यादा नकद और जेवर लूटकर फरार
- कोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्ट
- एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्य
- डैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बाद
- सोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
- ट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत
- अब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
- The Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर लगाए गए बर्बरता और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हेंसड़ा गांव निवासी बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना प्रभारी पर श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं।…
जमशेदपुर: शहर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को क्रैश प्लेन लैंडिंग का मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत विमान के क्रैश लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, आपदा प्रबंधन टीम, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। दुर्घटना के बाद विमान में आग लगने का दृश्य तैयार किया…
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला प्रशासन के अभियान के तहत मानगो नगर निगम के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को टाटा स्टील द्वारा संचालित कंपोस्ट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें घरेलू कचरे को जैविक खाद में बदलने की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई। टाटा स्टील जू परिसर स्थित कंपोस्ट प्लांट में पहुंचे वार्ड पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने बताया कि घरों और रसोई से निकलने वाले गीले कचरे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित विमान हादसे की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक विमान दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, दमकल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अभ्यास…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहुचर्चित मंडल बस्ती दोहरे हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी सलित कुमार को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो सका। पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया। यह मामला 8 अगस्त 2022 का है, जब टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सरिता देवी मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया था कि दोनों की हत्या किसी भारी वस्तु से हमला कर की गई थी। घटना…
सराइकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम जायदा मंदिर के समीप की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वह…
जमशेदपुर: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम ने उसके पास से चोरी किया गया मनी पर्स भी बरामद किया है। आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर के रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक…
रांची: झारखंड की राजनीति इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई हुई है। 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है और 8 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। इस चुनाव में यदि यूपीए गठबंधन ने एकजुटता दिखाई तो दोनो सीट यूपीए के खाते में जाना लगभग तय है। लेकिन भाजपा ने अंतिम समय अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं करके निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को अपने समर्थन करने की घोषणा कर दी. इससे कहीं न कहीं राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग एवं हार्स ट्रेंडिंग की संभावना बढ़ गई है। इस चुनावी गणित में कांग्रेस के सामने…
पलामू: सोशल मीडिया पर रील बनाने की बढ़ती होड़ के बीच एक युवती का रेलवे परिसर में खतरनाक तरीके से वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। मामला जपला के निकट स्थित काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन का है, जहां एक युवती रील बनाने के दौरान मालगाड़ी के इंजन तक पहुंच गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की। जांच में रेलवे संपत्ति और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित युवती के खिलाफ रेलवे की ओर से मामला दर्ज किया गया है।…
जमशेदपुर: तुरामडीह माइंस क्षेत्र में विस्थापितों के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। करीब पांच घंटे तक चली मैराथन वार्ता के बाद यूसील प्रबंधन को विस्थापितों की प्रमुख मांगों पर सहमति जतानी पड़ी। प्रखंड कार्यालय में सीओ की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हजारों की संख्या में पहुंचे विस्थापितों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। तुरामडीह माइंस विस्थापित समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय में यूसील प्रबंधन और विस्थापितों के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूर्व निर्धारित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में विस्थापित कार्यालय परिसर में…









