Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक
- भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश
- हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट
- आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार
- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला
- नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा
- बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा
- टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और सुवर्णरेखा परियोजना से पानी छोड़े जाने के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बुधवार शाम चार बजे 181 RL मीटर के पार पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही डूब क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं और धान की फसल पर संकट गहरा गया है। चार प्रखंडों के दर्जनों गांव प्रभावित कुकड़ू, नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ प्रखंड के कई गांवों के खेतों में कमर भर पानी जमा होने की बात सामने आई है। इनमें बांदाबीर, केंदाआन्दा, आदारडीह,…
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 का बोनस घोषित कर दिया गया है। गुरुवार, 24 सितंबर की शाम यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में कर्मचारियों के बीच 17.5 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की गई। बोनस की राशि 1 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। 28 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस यूनियन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष बोनस से टाटा वर्कर्स यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनके बीच कुल 13,60,000 रुपये की राशि वितरित की जाएगी। अधिकतम बोनस ₹68,451.60, न्यूनतम ₹45,246.93 घोषित बोनस में…
जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर आधारित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कवि-कवयित्रियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। ओजपूर्ण कविताओं ने बांधा समां कवि सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय स्तर के ओज कवि चंदन प्रजापति ने किया। वाराणसी से पहुंचीं युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, गढ़वा के कवि अशोक दुबे, शहर की अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा और युवा कवयित्री पूनम महानंदा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति और राष्ट्रीय…
जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भुइयांडीह बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार पार्थो चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर का भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई मिथुन…
जमशेदपुर : 24 सितंबर 2026 टेल्को कॉलोनी स्थित हिलटॉप स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमिता की भावना विकसित करना था। वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने कौशल को पहचानने और भविष्य में रोजगार सृजित करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख बंदे शंकर तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बंदे शंकर ने कहा…
दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली रातोंरात चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; लेस्लीगंज में मचा हड़कंप
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर/लेस्लीगंज: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को ही निशाना बना लिया। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्लॉक के सामने हुई चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV में कैद हुई चोरी की तस्वीरें जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक धर्मेंद्र कुमार का ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने CCTV फुटेज खंगाला और उसमें कैद तस्वीरों के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। करीब पांच-छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने रेनकोट पहन रखा था। बैंक में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। गार्ड ने विरोध किया तो बंदूक की बट से पीटा बैंक गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने बंदूक की बट से उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में…
कोडरमा : सोशल मीडिया पर अधिकारियों के नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश का एक नया मामला सामने आया है। कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है। इस संदिग्ध अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है तथा निजी संदेशों के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। ‘उत्कर्ष गुप्ता आईएएस’ नाम से बनाई गई फर्जी प्रोफाइल जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने उपायुक्त…
नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने दिन की शुरुआत दो पदकों के साथ की। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। वहीं रोइंग की पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में जीता पदक रोशिबिना देवी ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रजत पदक के साथ उन्होंने एशियाई…
सरायकेला/चांडिल : चांडिल अनुमंडल के रसुनिया पंचायत के किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। लगातार बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों के खेतों में पानी घुस गया है। वहीं, दूसरी ओर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की ओर से आए हाथियों के झुंड ने रात में खेतों में घुसकर खड़ी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया है। ऐसे में पूरे साल की मेहनत से तैयार हो रही फसल डूबने और हाथियों के उत्पात से बर्बाद हो रही है। डैम का बढ़ा जलस्तर, खेतों में घुसा पानी लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम…










