Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग
- जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग
- कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन
- आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
- मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप
- गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
- गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य
- तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्दू कान्हू चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 4 का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय भुइयाँडीह से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिद्दू कान्हू चौक के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय…
आज झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रतिनिधियों ने बिष्टुपुर चाय दुकान की घटना की पीड़िता मेहंदी कुमारी के परिवार से मुलाकात की। मालूम हो कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर उबलती चाय फेंक दी थी, जिससे वो बुरी तरह जल गईं थी। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जहां उनकी चाय की दुकान है वहां अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने पूरा माहौल ख़राब कर दिया है। उन्होंने झारखंड क्षत्रिय संघ युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के सामने इस जघन्य घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की। कुमार प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। आसंगी स्थित खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के तीन छात्र—गोडविन थॉमस, रौनक भारद्वाज और प्रशांत कुमार—स्कूल से निकलकर चेक डैम पहुंचे थे। इसी दौरान रौनक और गोडविन ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। साथ में…
गोलीकांड : घायल सनी की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में घायल युवक सनी की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा में कुछ दिन पहले आपसी विवाद के दौरान अज्ञात अपराधियों ने सनी पर गोली चला दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत टीएमएच में भर्ती कराया गया। घटना-31 मार्च 2026, रात लगभग…
पांकी ,पलामू पांकी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में घनश्याम ज्वेलर्स एवं बर्तन भण्डार में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दुकान मालिक मुरली प्रसाद सोनी रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। जब वे अपनी दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर पर प्लास्टिक लगाया गया है और अंदर का कुछ सामान आधा बाहर निकाला हुआ है। यह देखकर वे घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते भीड़ लग गई। लोगों ने…
लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा! Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 243 अंक और निफ्टी 88 अंक गिरकर खुला। निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे फिसला, मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों से बाजार में बिकवाली। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर आज यानी गुरुवार को ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। सप्ताह के चौथे…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडी काली मंदिर के पास एक बार फिर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से…
जमशेदपुर: जिले में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज घाटशिला स्थित सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर पुलिस और मेराकी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, मेराकी संस्था की सचिव रीता पात्रों, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दया मिश्रा और घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा…









