

जमशेदपुर: जिले में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज घाटशिला स्थित सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर पुलिस और मेराकी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, मेराकी संस्था की सचिव रीता पात्रों, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दया मिश्रा और घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि नशा इंसान के जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ व सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
