Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह
- रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
Author: ARVIND SINGH
गया : बिहार के गया जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले क्षितिज कश्यप ने अपनी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद क्षितिज भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पासिंग आउट परेड के साथ पूरा हुआ सपना ओटीए चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड का अंतिम पग पार करते ही क्षितिज का सैन्य अधिकारी बनने का सपना साकार हो गया। प्रशिक्षण…
नई दिल्ली : जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्र की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुभाष चंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ कथित तौर पर ₹1,322 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की शिकायत के आधार पर की गई है। CBI की प्राथमिकी में सुभाष चंद्र के अलावा पंकज सुरोलिया, अमीश पांडा और राजीव ढोलकिया के नाम बताए गए हैं। मामले में वर्ष 2018 से 2026 के बीच धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शनिवार को संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में रखते थे, वे आज देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि पर सवाल उठा रहे हैं। भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8 प्रतिशत दर्ज…
वाशिंगटन/तेहरान : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव ने शनिवार को और गंभीर रूप ले लिया। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावा किया कि उसकी सेना ने ईरान से जुड़े तीन कच्चे तेल के टैंकरों को निशाना बनाया। इनमें ओमान की खाड़ी में मौजूद खाली टैंकर एम/टी काइलो, जिसे नोक्सेन के नाम से भी जाना जाता है, पूरी तरह नष्ट हो गया। अमेरिका ने इस कार्रवाई को अपने दो युद्धपोतों पर ईरानी मिसाइल हमलों का जवाब बताया है। तीन टैंकरों पर अमेरिकी कार्रवाई CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप के पास एम/टी डाउनी और जास्क के निकट एम/टी…
‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’, मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले- आपकी कमी हमेशा महसूस होगी
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने बड़े भाई और वरिष्ठ साथी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देर रात निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश जारी करते हुए कहा कि इस दुखद समाचार को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ‘सिर्फ राजनीतिक साथी नहीं, बड़े भाई की तरह थे’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी…
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद की गई इन नियुक्तियों से कई महत्वपूर्ण हाईकोर्ट के शीर्ष पदों पर बदलाव हुआ है। इस फेरबदल में जम्मू-कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और राजस्थान तक कई हाईकोर्ट शामिल हैं। कई बड़े हाईकोर्ट को मिले नए प्रमुख कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की। उनके अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस वल्लीरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का…
जमशेदपुर: टाटा समूह के अगले बड़े नेतृत्व को लेकर कॉरपोरेट जगत में चर्चा तेज है। टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बाद कमान किसके हाथ होगी, इसे लेकर कई नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच जमशेदपुर से जुड़े टाटा स्टील के प्रमुख टीवी नरेंद्रन का नाम संभावित दावेदारों में सामने आया है। नरेंद्रन का टाटा समूह से जुड़ाव करीब चार दशक पुराना है। टाटा स्टील में लंबे अनुभव और कंपनी के वैश्विक कारोबार की समझ के कारण उन्हें इस दौड़ का मजबूत आंतरिक चेहरा माना जा रहा है। टाटा स्टील से शुरू हुआ लंबा…
जमशेदपुर से तीन साल के मासूम आर्यन महानंद के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को मुंबई ले जाकर हाजी अली दरगाह के आसपास भीख मंगवाने की कथित योजना बनाई गई थी। जमशेदपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़गपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम आर्यन महानंद के अचानक लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चे की मां कुंती महानंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।…
गिरिडीह में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने के बावजूद चिकित्सक नहीं बचा सके; झामुमो में शोक की लहर गिरिडीह : झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात गिरिडीह में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मंत्री के निधन की खबर सामने आते ही झामुमो…
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से शनिवार तड़के करीब चार बजे पांच वर्षीय बच्चा निकलकर भाग गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब रोते हुए बच्चे पर पड़ी तो उसे रघुनाथपुर की एक चाय दुकान पर बैठाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद छात्रावास में रह रहे बच्चों की सुरक्षा और देखरेख की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सुबह अंधेरे में छात्रावास से निकला बच्चा जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय बच्चा शनिवार सुबह करीब चार बजे छात्रावास से बाहर निकल गया। उस समय…










