Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह
- रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
Author: ARVIND SINGH
आरजी कर मामले में न्याय की प्रतीक्षा करती पीड़ित मां और अस्पताल की ओर बढ़ती सीबीआई टीम की सांकेतिक तस्वीर। कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़िता की मां ने एक बार फिर जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बैरकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की धीमी जांच पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि लंबे समय बाद भी न्याय की दिशा में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। ‘सरकार बदली, लेकिन…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, संचयन और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री मिली, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। जंगल के बीच चल रहा था अवैध शराब बनाने का खेल उत्पाद विभाग की कार्रवाई में जंगल के बीच कई ड्रमों में जावा महुआ जमा किए जाने…
बनारस : काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों से लेकर आसपास की गलियों तक बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे गंभीर प्रभाव महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर पड़ा है, जहां घाट का बड़ा हिस्सा पानी में समा गया है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को नावों की सहायता लेनी पड़ रही है। मणिकर्णिका घाट की छत पर हो रहा अंतिम संस्कार गंगा के बढ़ते पानी ने मणिकर्णिका घाट की सामान्य व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित…
जमशेदपुर : निखार सबलोक हत्याकांड के बाद शहर में एक और हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी प्रदीप सिंह और अभिनय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित शूटर हथियार लेकर जमशेदपुर पहुंचे थे और एक व्यक्ति की हत्या के लिए टारगेट और सुपारी की रकम तय होने का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। टारगेट का नाम सामने आता, उससे पहले पुलिस…
सरायकेला-खरसावां : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिंदगी की एक ऐसी तस्वीर सामने आती है, जहां सुवर्णरेखा नदी की रेत से सोने के कण तलाशने वाले परिवार खुद गरीबी से जूझ रहे हैं। हाथ में कुदाल, खुरपी और लकड़ी की पारंपरिक थाली लेकर ये आदिवासी मजदूर सुबह नदी किनारे पहुंचते हैं और शाम तक मेहनत करते हैं। रेत और मिट्टी छानकर तलाशते हैं सोना बहती सुवर्णरेखा नदी की धार के किनारे से पत्थर, मिट्टी और रेत निकाली जाती है। इसे लकड़ी की थाली में रखकर पानी से बार-बार धोया जाता है। मिट्टी और रेत अलग…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते के बाद जमशेदपुर प्लांट और ट्यूब डिवीजन के 11,021 कर्मचारियों के बीच 163.85 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। बोनस की घोषणा के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है। 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ बोनस समझौते के तहत जमशेदपुर के 11,021 कर्मचारियों को कुल 163.85 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी कर्मचारियों के बीच औसतन करीब 1.49 लाख रुपये की बोनस राशि बनती है। हालांकि वास्तविक भुगतान कर्मचारी…
रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में पुल-पुलियों की बदहाल स्थिति अब बड़े आवागमन संकट का रूप लेती जा रही है। राज्य के कई जिलों में 20 से ज्यादा पुल-पुलिया पांच से नौ साल से टूटे या क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इन पुलों के खराब होने से 300 से अधिक गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क प्रभावित हुआ है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल, बाजार और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर नदी-नालों को पार करना लोगों की मजबूरी बन…
जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव आश्रयणी और इसके इको-सेंसिटिव जोन में कथित अवैध निर्माण को लेकर अब कार्रवाई तेज होने के संकेत हैं। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इम्पावर्ड कमिटी (CEC) ने झारखंड सरकार को नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कमिटी ने दलमा के भीतर बने अवैध निर्माण हटाने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को भी कहा है। दलमा के भीतर बने निर्माणों पर कार्रवाई का निर्देश सरयू राय के मुताबिक, दलमा वन्यजीव आश्रयणी के अंदर नियमों के…
पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और घघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से कई इलाकों में पानी फैल गया है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रशासन ने राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 जिलों में बाढ़ का असर, निचले इलाकों में बढ़ी परेशानी बाढ़ का असर राज्य के दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, वैशाली, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर और…
पटना : बिहार के लाखों किसानों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कई सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए Farmer ID यानी किसान की डिजिटल पहचान आने वाले समय में अहम हो सकती है। ऐसे में जिन किसानों की Farmer ID अभी तक नहीं बनी है, उनकी परेशानी बढ़ सकती है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बिहार में ऐसे किसानों की संख्या करीब 32 लाख है। 85.53 लाख लाभार्थियों की होनी है पहचान पहले चरण में पीएम किसान सम्मान निधि के 85.53 लाख लाभार्थियों की पहचान के लिए Farmer ID तैयार की जानी है।…










