Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
- डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार
- 2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
Author: ARVIND SINGH
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के उदाल गांव के तांती टोला में विगत रात अनाज खाने के लिए रामलाल हाथी ने राधा कृष्ण महिला कल्याण समिति की जन वितरण प्रणाली की दुकान पर हमला कर दिया। हाथी ने दुकान के छप्पर और टाली को तोड़ डाले। इसके बाद हाथी ने दुकान के दरवाजे को तोड़ डाला। परंतु अंदर जाने में नाकाम रहा। दुकान में दरवाजा के पास ही चना की दाल की बोरियां और पास के घर में चावल कि बोरियां रखी हुई थीं। हाथी ने एक बोरी का चावल छींट कर बर्बाद कर दिया। रामलाल हाथी के आने से इस टोला…
जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके संबंधित क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया, जिसे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भरकर वापस जमा कर दिया गया। इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना…
जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। “मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना” के तहत अब पात्र अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तैयारी के लिए ₹1.50 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। योजना में किए गए अहम बदलाव सरकार…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो अंचल कार्यालय तथा बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों के निष्पादन और कार्यालयी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने SIR-2026 अभियान को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक…
देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और उन पर देवघर के अलावा बिहार के जमुई जिले में हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास दो अपराधियों द्वारा राहगीरों से छिनतई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। बदहाल व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है। राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे में उन्हें…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ते अपराध और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (क्राइम कंट्रोल रूम) तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है। इसके साथ ही सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच जवानों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि गश्त और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक शातिर स्नैचर और वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अभिषेक कुमार ने ऐसा ड्रामा किया कि पूरा मोहल्ला तमाशबीन बन गया। वह एक के बाद एक कई मकानों की छतों पर दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया, जहां से पुलिस ने उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चेन स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहा अभिषेक कुमार नीतिबाग कॉलोनी स्थित अपने घर में…
स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट चरण लगातार रोमांचक होता जा रहा है। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड और नॉर्वे ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों मैचों में आखिरी मिनट तक जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला और फुटबॉल प्रेमियों को भरपूर रोमांच मिला। दिन के पहले मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। ब्राजील ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नॉर्वे ने शानदार काउंटर अटैक और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला अपने नाम…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य भुरकुंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस…










