Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर/घाटशिला : लंबे समय से हवाई सेवा की प्रतीक्षा कर रहे कोल्हान के लोगों के लिए धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भविष्य की यात्री और व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित एयरपोर्ट का क्षेत्रफल अब 240 एकड़ से बढ़ाकर करीब 540 एकड़ करने की तैयारी है। परियोजना का विस्तार होने से इसे आधुनिक सुविधाओं वाले प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की संभावना बढ़ गई है। 300 एकड़ बढ़ा प्रस्तावित क्षेत्र धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को पहले लगभग 240 एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना बनाई गई थी। अब इसका दायरा…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में खाद्यान्न उठाव और वितरण में हो रही देरी पर उपायुक्त राजीव रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। समाहरणालय सभागार में सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को दो दिनों के भीतर लंबित खाद्यान्न का उठाव पूरा करने का निर्देश दिया। 30 सितंबर की डेडलाइन, नहीं तो ब्लैकलिस्ट समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव पूरा होना चाहिए। समय सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य में कथित भू-माफिया, अवैध निर्माण और आदिवासी जमीन पर कब्जे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े कथित अवैध कारोबार के कारण आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के साथ नदियों के प्राकृतिक अस्तित्व पर भी संकट पैदा हो रहा है। कपाली-डोबो में खेती की जमीन पर उठाए सवाल अर्जुन मुंडा ने कपाली और डोबो क्षेत्र का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि जिन इलाकों में कभी…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रही विकास योजनाओं की रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा के लिए झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रविवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। परिसदन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू ने की। समिति ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में अनावश्यक देरी और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य एवं विधायक नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो, शशिभूषण मेहता और सोमेश सोरेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लंबित कार्यों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना समिति ने जिले…

Read More

बोनस समझौता होने के बाद खुशी जाहिर करते टाटा मोटर्स कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और समर्थक। जमशेदपुर : त्योहारों से पहले टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर सहमति बन गई। समझौते के अनुसार पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 82,500 रुपये और न्यूनतम 52,600 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इस फैसले से प्लांट में कार्यरत हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है। वेतन के साथ खाते में पहुंचेगी राशि बोनस की राशि सितंबर…

Read More

रांची : जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है। भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित और अवैध पार्किंग से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल सोमवार को सरायकेला पहुंचे और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। डीसी-एसपी समेत आला अधिकारियों के साथ समीक्षा परिषदन में हुई बैठक में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों, मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था और…

Read More

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई गोलीबारी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे घर में कथित तौर पर रखे अवैध कमाई के पैसे को लूटने की साजिश थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है। रिश्तेदार ने साथियों के साथ रची थी साजिश एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज के अनुसार, मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन कल्लू खान का रिश्तेदार और पूर्व परिचित है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजहरुद्दीन अपने…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय सह उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, पुतला भी फूंका प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। एनएसयूआई के छात्र नेता भी प्रदर्शन…

Read More

नई दिल्ली : अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने सात छात्रों पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विश्वविद्यालय प्रशासन और आरोपी छात्रों के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है। मामला अदालत पहुंचने के बाद पुलिस ने भी इसकी जांच दोबारा शुरू कर दी है। वर्ष 2024 की बताई जा रही घटना मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित घटना वर्ष 2024 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से जुड़े ‘काई फाई’ फ्रेटरनिटी हाउस में हुई थी। अदालती दस्तावेजों में पीड़िता की पहचान…

Read More