Author: ARVIND SINGH

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव में शुक्रवार को एक हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। हथिनी का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हथिनी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया कि हथिनी मृत अवस्था में पाई गई। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।…

Read More

नई दिल्ली : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि, स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर शास्त्री जी को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित विभिन्न नेताओं ने भी दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शांति, सादगी और देशसेवा का संदेश प्रमुख रहा। श्रद्धांजलि के साथ…

Read More

चाईबासा : चाईबासा से सटे बड़ा लागिया शाखा डाकघर में 12 लाख 93 हजार 131 रुपये के गबन के आरोप में चार वर्षों से फरार चल रहे तत्कालीन पोस्ट मास्टर परशुराम नायक को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मामला वर्ष 2022 का है। सिंहभूम मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा अनुमंडल के डाक अधीक्षक कुणाल प्रियदर्शी ने बड़ा लागिया शाखा डाकघर में…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील की कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और कर्मचारियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा कंपनी के मासिक कार्यक्रम ‘एमडी ऑनलाइन’ में उठा। सिंटर प्लांट के कर्मचारी सुबोध पांडेय ने सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के समक्ष कैंटीन की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी या कमेटी के सदस्य कैंटीन का निरीक्षण करते हैं तो भोजन की गुणवत्ता और मात्रा बेहतर रहती है, लेकिन सामान्य दिनों में स्थिति तय मानकों के अनुरूप नहीं रहती। सुबोध पांडेय ने बताया कि स्थायी और ठेका कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कैंटीन की व्यवस्था समाप्त कर दोनों को एक…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत ठेकाकर्मियों को अब अपने वेतन, भविष्य निधि और ड्यूटी से जुड़ी जानकारी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी। कंपनी ने गुरुवार को ‘कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स’ एप और पोर्टल लॉन्च किया। इस पहल से ठेकाकर्मियों के लिए अपने काम और भुगतान संबंधी विवरण देखना आसान होगा। साथ ही कंपनी, ठेका एजेंसी और कर्मियों के बीच जानकारी की पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। नए प्लेटफॉर्म पर पर्सनल नंबर दर्ज करके संबंधित ठेकाकर्मी अपना विवरण देख सकेंगे। इसमें पीएफ, ग्रेच्युटी, ड्यूटी पर आने-जाने का पंच समय, काम के घंटे और मिलने वाले वेतन की जानकारी उपलब्ध होगी। काम…

Read More

जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर गुरुवार दोपहर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद रात में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे आबिद हुसैन उर्फ मो राजा को निशाना बनाकर सफेद स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान आबिद हुसैन की बांह में दो गोलियां लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार…

Read More

रांची : शहर की सड़कों पर काम पूरा करने के बाद गड्ढे छोड़ने वाली एजेंसियों और संवेदकों की जवाबदेही तय होगी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्य समाप्त होते ही संबंधित सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करना अनिवार्य है। सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरतने या गड्ढे खुले छोड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं, अतिक्रमण, विधि-व्यवस्था और यातायात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर लंबित काम निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा…

Read More

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष नई दिल्ली : 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे। यह युद्ध अगस्त से सितंबर 1965 तक चला था। शास्त्री ने इसी युद्ध के दौरान “जय जवान, जय किसान” का प्रसिद्ध नारा दिया था। युद्ध के दौरान पाकिस्तान के आक्रमण का सामना करते हुए जब भारतीय सेना ने लाहौर पर धावा बोला तो इस अप्रत्याशित आक्रमण की भयावहता को देखकर अमेरिका भी कांपने लगा। उसने तुरंत लाहौर में रह रहे अपने नागरिकों को निकालने के लिए कुछ समय के लिए युद्धविराम की मांग की। तत्पश्चात रूस और…

Read More

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को बाराद्वारी और डिमना स्थित वृद्धाश्रमों में अलग-अलग विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बुजुर्गों के अधिकारों और उनके सम्मान की जरूरत पर जोर दिया। आज बुजुर्गों के साथ जैसा व्यवहार, कल हमारे साथ भी हो सकता है डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों के साथ जिस उदासीनता से पेश आ रहे हैं, वही कल हमारे अपने बुढ़ापे की तस्वीर बन सकती है। बुजुर्ग बोझ नहीं, बल्कि समाज और परिवार के…

Read More

रांची : ट्रेन में अचानक आग लग जाए तो उस वक्त सही फैसला ही बड़ा हादसा टाल सकता है। इसी उद्देश्य से टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में लोको पायलटों को फायर एक्सटिंग्विशर और अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चक्रधरपुर, आद्रा, रांची और खड़गपुर मंडल के कुल 240 लोको पायलटों ने हिस्सा लिया। आग के प्रकार के हिसाब से सही अग्निशामक चुनना जरूरी लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में नव नियुक्त ट्रेनी लोको पायलट, प्रमोशनल लोको पायलट, रिफ्रेशर लोको पायलट…

Read More