Author: ARVIND SINGH

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक की उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की चर्चा अब यूरोप तक पहुंच गई है। हंगरी की प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन ‘Csak POZITÍVAN’ ने अपने विशेष अंक में अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली ने की अमित के हुनर की सराहना मैगजीन में प्रकाशित विशेष आलेख विश्व प्रसिद्ध Wah Ngai Wing Chun के ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार पर आधारित है। इसमें उन्होंने अमित मोदक की मार्शल आर्ट्स प्रतिभा, तकनीकी कौशल और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की सराहना की है। संघर्ष…

Read More

सरायकेला : टाटा-रांची एनएच-33 स्थित साहेरबेड़ा चांडिल गोलचक्कर पर दुकानों को खाली कराने को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। पूर्वजों की जमीन बताते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण दुकानें खाली कराने पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख चांडिल थाना पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। ग्राम सभा के फैसले का दिया हवाला ग्रामीणों के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को शहरबेड़ा में ग्राम सभा आयोजित हुई थी। इसमें रूदिया पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्रामीणों के साथ गोलचक्कर पर दुकान चलाने वाले दुकानदार भी…

Read More

जमशेदपुर : गोलमुरी केनरा बैंक में डकैती और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय गंभीर है। गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दोनों मामलों की जांच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध सुरागों के आधार पर कार्रवाई तेज करने और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिष्टुपुर स्थित एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। डीजीपी ने अधिकारियों से दोनों वारदातों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।…

Read More

P चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान गांव में संचालित करीब छह अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट किया गया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस-उत्पाद विभाग की टीम पुलिस को लातारसिका गांव में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद…

Read More

रांची/जमशेदपुर : झारखंड में सरकारी स्तर पर दवाओं की खरीद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जमशेदपुर के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग की दवा खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा और जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के प्रस्ताव मौजूद होने के बावजूद कुछ केंद्रीय सरकारी कंपनियों से अधिक दर पर दवा खरीदने की तैयारी की जा रही है। कम कीमत के विकल्प को छोड़ने पर सवाल सरयू राय के अनुसार, दवा खरीद से जुड़े मामले…

Read More

राँची :  महेंद्र सिंह धोनी के शहर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह पाँच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैदान कई यादगार जीत और व्यक्तिगत उपलब्धियों का गवाह रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर राँची में होने वाली इस भिड़ंत पर रहेंगी। पाँच टी20 में चार जीत, भारत का पलड़ा मजबूत जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहाँ खेले गए…

Read More

राँची : राजधानी की नदियों, तालाबों और झीलों के संरक्षण के लिए समग्र योजना तैयार की जा रही है। इसमें हरमू नदी, स्वर्णरेखा के शहरी हिस्से और प्रमुख जलाशयों को शामिल किया गया है। बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलस्रोतों की मौजूदा स्थिति, प्रदूषण नियंत्रण और सीवेज प्रबंधन पर चर्चा की गई। वहीं, अलग बैठक में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास अवैध पार्किंग और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों का मामला उठाया गया। नदियों की सेहत सुधारने के लिए समग्र योजना शहरी नदी प्रबंधन योजना के लिए गठित बहुहितधारक कार्य समूह की दूसरी…

Read More

सरायकेला/गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस गश्ती टीम और स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क किनारे कैसे पहुंचा युवक, मौत पर सवाल पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक मुख्य मार्ग पर अचानक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में मौत का स्पष्ट कारण सामने…

Read More

नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार, 30 सितंबर को हुई गंभीर घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि विमान के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। यात्रियों और चालक दल के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को काबू किया गया। विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। कॉकपिट में संघर्ष, यात्रियों ने सुनीं चीखें उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसा…

Read More

धनबाद :  साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने देर रात बड़े स्तर पर कार्रवाई की। निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गाँव में बुधवार की रात पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में छह से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तार लोगों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गुप्त सूचना पर पहुँची पुलिस की चार टीमें गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। रात करीब दो से…

Read More