Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क
- जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
- आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
- आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
- समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां
Author: ARVIND SINGH
मुंबई: टाटा पावर ने अपने रूफटॉप सोलर बिजनेस के विस्तार को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इस कारोबार से सालाना ₹30,000 करोड़ का राजस्व हासिल करना है। भारत में घरों, आवासीय सोसायटियों और औद्योगिक इकाइयों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने की बढ़ती मांग, अनुकूल सरकारी नीतियों और तकनीकी लागत में कमी से रूफटॉप सोलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। टाटा पावर अब तक देशभर में 5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक ग्राहकों की संख्या बढ़ाकर 30 लाख करने का है। इसके…
जमशेदपुर : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) के संचालन को लेकर टाटा स्टील ने बड़ा फैसला लिया है। अब क्लब की कमान गोवा के चर्चिल ब्रदर्स के हाथों में होगी। टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्पोर्टिंग एंड फुटबॉल क्लब लिमिटेड के शेयर महज 100 रुपये की नाममात्र राशि में चर्चिल ब्रदर्स को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला आगामी इंडियन फुटबॉल लीग से पहले लिया गया है और इसके पीछे सबसे बड़ी प्राथमिकता क्लब से जुड़े खिलाड़ियों और कोचों का भविष्य सुरक्षित रखना है। छह सितंबर से शुरू होगी लीग, उससे पहले बड़ा फैसला शुक्रवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब पवेलियन…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा कपाली के वार्ड संख्या-2 स्थित मिल्लत नगर में हुआ। मकान गिरने के समय अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं, जबकि घर में मौजूद दो बच्चे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो गई थीं। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच अचानक मकान का…
– बारिश के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में बढ़ा खतरा, छोटा गोविंदपुर से मानगो और डिमना रोड तक मिले संदिग्ध मरीज – डेंगू के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस के दो और एच1एन1 का एक संदिग्ध मरीज मिला, मलेरिया अभियान में जांच जारी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अभी मलेरिया के खिलाफ चल रहे अभियान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है कि बरसात के साथ अब डेंगू ने भी चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। शहर में पिछले पांच दिनों के अंदर डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब तक आठ संदिग्ध मरीज सामने आ…
रांची : राजधानी की सड़कों पर लगे विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और फ्लेक्स अब सीधे हाई कोर्ट की निगरानी में आ गए हैं। झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रांची नगर निगम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे विज्ञापन बोर्डों को हटाया जाए या तय मानक के अनुसार ऊपर किया जाए। अदालत के इस आदेश के बाद शहर में बड़ी संख्या में लगे लो-हाइट विज्ञापनों पर कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के बोर्ड भी निशाने पर जस्टिस आनंद सेन की अदालत…
जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कोल्हान में बाढ़ का संकट गहरा दिया है। जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में नाला किनारे बसे निचले इलाके के 250 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गुरुवार रात उड़ीसा डैम के दो फाटक खोले जाने के बाद इलाके में पानी तेजी से बढ़ा। देखते ही देखते घरों के आसपास जलजमाव की स्थिति बन गई और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। लोगों में अफरातफरी मच गई। घरों में घुसा पानी, छत पर पहुंचाया सामान बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाकों में…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर अचानक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और…
जमशेदपुर: मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में विश्व वैस्कुलर दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीएमएच ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक चिकित्सक, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, कंसल्टेंट, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान टीएमएच के वैस्कुलर सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी साझा किया गया। विभाग ने अब तक 1,020 ओपन वैस्कुलर सर्जिकल प्रक्रियाएं और 145 एंडोवैस्कुलर इंटरवेंशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इसे संस्थान में वैस्कुलर सेवाओं के विस्तार और विशेषज्ञ उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बहु-विषयक संगोष्ठी रही, जिसका…
जमशेदपुर: एनएच-33 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला पुल के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चाईबासा के जामदा निवासी 22 वर्षीय सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ डिम्पी चातोंबा और गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस…










