Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : बिरसानगर के विशाल सांडिल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या की वजह बना। आरोप है कि विशाल की हत्या करने के बाद उसका शव स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक नामता और रवि कुइटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बकाया रकम को लेकर बढ़ा था तनाव पुलिस जांच के मुताबिक, विशाल सांडिल, कार्तिक नामता और…

Read More

रामगढ़/नेमरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता को मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मां के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक…

Read More

सरायकेला : चौका-ईचागढ़ मुख्य सड़क के किनारे बसा खुदियाडीह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। देश को आजाद हुए 78 साल और झारखंड अलग राज्य बने दो दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन चावलीबासा पंचायत के इस आदिवासी बहुल गांव में विकास की तस्वीर अब भी अधूरी है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पंचायत की सड़क वापस हुई तो ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया फंड से गांव में करीब 200 फीट पीसीसी सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन निर्माण…

Read More

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अच्छी खबर आई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस मिलेगा। तय राशि के अनुसार अधिकतम बोनस 40,503 रुपये, न्यूनतम 31,108 रुपये और औसत बोनस 36,481 रुपये होगा। बुधवार को क्लब सभागार में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बोनस के फैसले के साथ बैठक में क्लब और कर्मचारियों के विकास पर भी बात हुई। प्रबंधन तथा यूनियन ने आपसी…

Read More

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायकों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अंतिम नमन किया। इस दुखद अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक में डूबे परिवार को संबल मिलने की प्रार्थना की। मोरहाबादी आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों…

Read More

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा महुआ बरामद किया। दो थाना क्षेत्रों में चला छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग की टीम ने छायानगर और बड़ाबांकी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 200 लीटर अवैध चुलाई…

Read More

बिंदल मॉल फायरिंग में पांच अपराधी गिरफ्तार, दो शूटर भी पुलिस की गिरफ्त में; हथियार, गोलियां और बाइक बरामद जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के पीछे बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। जमशेदपुर पुलिस ने मामले में दो मुख्य शूटर समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डोमनिक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और शूटरों को घटना से पहले 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन यादव,…

Read More

जमशेदपुर : नो-एंट्री में वाहन लेकर जाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि चालान काटने के बजाय ट्रैफिक सिपाही ने उससे डिजिटल तरीके से रुपये मंगवाए। खास बात यह रही कि पीड़ित के पास नकद रुपये नहीं होने पर पास में मौजूद एक सब्जी विक्रेता के यूपीआई स्कैनर का इस्तेमाल कराया गया। पीड़ित के अनुसार उसके मोबाइल से सब्जी विक्रेता के QR कोड पर 520 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद सब्जी विक्रेता ने 20 रुपये अपना कमीशन काटकर 500 रुपये नकद सिपाही को दे दिए। मामला साकची थाना क्षेत्र का है। सिदगोड़ा बारा रोड निवासी अरुण…

Read More

रांची और जमशेदपुर के ESIC केंद्रों में गैर-ESIC लाभुकों को इलाज देने पर विचार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू होगी व्यवस्था रांची : झारखंड में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में इलाज की सुविधा का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गयी है। अब इन केंद्रों पर केवल ESIC से जुड़े बीमित श्रमिक और उनके परिजनों तक ही चिकित्सा सुविधा सीमित नहीं रहेगी। राज्य सरकार रांची और जमशेदपुर स्थित ESIC केंद्रों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को भी इलाज उपलब्ध कराने की संभावना तलाश…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन और बिक्री के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के प्रोविजनल उत्पादन और डिलीवरी के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, टाटा स्टील इंडिया ने जुलाई से सितंबर के बीच 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया। यह उत्पादन पिछली तिमाही की तुलना में 8 प्रतिशत और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन बढ़ाने में जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट की अहम भूमिका रही। दोनों संयंत्रों में उत्पादन बढ़ने से कंपनी के कुल…

Read More