Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
- तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी
- टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम
- जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
Author: ARVIND SINGH
बस स्टैंड के पास पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर वारदात, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बस स्टैंड के पास बीती देर रात 7 से 8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर में घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और घर में रखे नकद रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।…
सुबह दातून, पानी और भोजन परोसकर दिवंगत मां को किया याद, स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई गई परंपरा नेमरा (रामगढ़) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप यह संस्कार किया। मां की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्म मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन…
43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ दबिश जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो-दो लाख रुपये का नकद…
11 महीने से मानदेय नहीं मिलने का संघ का दावा, भुगतान की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल; 99 केंद्रों में जारी रहा काम, सोनारी से मानगो तक दिखा असर जमशेदपुर : मानदेय और पोषाहार की राशि लंबित रहने के विरोध में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की हड़ताल का असर शुक्रवार को जमशेदपुर में दिखा। शहर के 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। इसके कारण करीब 2500 बच्चों को पोषाहार नहीं मिल सका। वहीं, 99 केंद्रों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। इससे हड़ताल का असर शहर में मिला-जुला रहा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़े आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने…
के. वनजा बोलीं-कोई तकनीक लेखक का अस्तित्व खत्म नहीं कर सकती; बैजनाथ मिश्रा ने कहा-एआई वही लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संताली फिल्म ‘आँगेन’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग। जमशेदपुर : क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में लेखकों की जगह ले लेगा? क्या डिजिटल दुनिया किताबों की खुशबू और पन्नों को पलटने का सुख छीन सकती है? इन सवालों पर जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक महाकुंभ ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों और विशेषज्ञों ने खुलकर अपनी राय रखी। वक्ताओं का स्पष्ट संदेश था कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मानवीय संवेदना, जीवन के अनुभव और रचनात्मकता…
बागुनहातु में जोमैटो डिलीवरी कर्मी की मौत, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर उठाए सवाल; आजादनगर में धनबाद का युवक फंदे से लटका मिला जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की आत्महत्या के मामले सामने आए। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में 28 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी कर्मी आकाश साहू की मौत हो गई। वहीं, आजादनगर थाना क्षेत्र की चाणक्यपुरी कॉलोनी में धनबाद जिले के जामाडोबा निवासी रोहित महतो ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग बताई जा रही हैं। आकाश…
खासमहल अंचल कार्यालय में मशीन का ट्रायल सफल, दुर्गापूजा के बाद उद्घाटन की तैयारी; जिले के किसी भी क्षेत्र के पात्र राशन कार्डधारक उठा सकेंगे अनाज जमशेदपुर : राशन के लिए घंटों कतार में खड़े रहने और जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर निर्भर रहने की परेशानी जल्द खत्म हो सकती है। जमशेदपुर के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड का पहला ग्रेन एटीएम यानी अन्न पूर्ति एटीएम स्थापित किया गया है। मशीन का ट्रायल सफल रहा है। अब इसके विधिवत उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और…
जमशेदपुर : करीब 20 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। दुमका में पान मसाला और जर्दा के कथित अवैध निर्माण से जुड़े मामले में आरोपी मनीष राय को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया। शुक्रवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया। दुमका में अवैध फैक्ट्री चलाने का आरोप जानकारी के अनुसार, मनीष राय दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भटुरिया गांव में पान मसाला और जर्दा के डुप्लीकेट उत्पाद बनाने की फैक्ट्री चला रहा…
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधि, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दी सांत्वना रामगढ़/नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को कई जनप्रतिनिधि नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय सेठ समेत कई नेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने के लिए जिला प्रशासन ने पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों और संबंधित विभागों से प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण तथा बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रखने और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा। भीड़ बढ़ने पर भी सुगम रहे आवाजाही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट…










