Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
Author: ARVIND SINGH
राजधानी नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखने को मिली है। एक अज्ञात कार गेट तोड़ते हुए सीधे विधानसभा परिसर के अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद टाटा सिएरा मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए वीआईपी एंट्री के रास्ते परिसर में दाखिल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कार बिना किसी रोक-टोक के स्पीकर रूम के बाहर तक पहुंच गई। बताया जा रहा…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुँची JNAC की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची थी, जहाँ अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जानी थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता नीरज सिंह भी मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों के समर्थन में प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई आम लोगों के रोजगार पर सीधा असर…
नालसा फैसले का हवाला देकर बिल को बताया अधिकारों के खिलाफ, संवाद के बाद ही निर्णय लेने की मांग जमशेदपुर: ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर किन्नर समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके हित में नहीं है। उनका आरोप है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर प्रतिकूल असर डाल सकता…
जमशेदपुर | जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में नेशनल हाईवे-220 की जर्जर हालत अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। हल्दीपोखर से हेंसड़ा तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 8 से 10 वर्षों से बदहाल पड़ी है, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग अब तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। ग्रामीण सूरज मुर्मू, सलमा टुडू और कल्पना हांसदा ने बताया कि सड़क…
घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सकारात्मक रही, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार लाल निशान पर आ गया। BSE Sensex 377 अंकों की गिरावट के साथ 72,942 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 66 अंक फिसलकर 22,642 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में गिरावट के संकेत पहले ही मिल रहे थे। GIFT Nifty में कमजोरी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले नकारात्मक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार का माहौल कमजोर कर दिया है। Brent…
जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे डॉक्टरों ने अब आंदोलन तेज करते हुए कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया है। हालांकि डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा है, लेकिन ओपीडी समेत अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की…
जमशेदपुर: बीएसएसआरयू (BSSRU) जमशेदपुर यूनिट का वार्षिक सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन से जुड़े सदस्यों, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद पिछले वर्ष की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में संगठन द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों…
जमशेदपुर: शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच मेयर सुधा गुप्ता एक्शन मोड में नजर आईं। डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महज 1 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई कर आम लोगों को राहत दिलाई। दरअसल, इस मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर उचित ढलान नहीं होने, गड्ढों और जल जमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थीं, जिससे लोगों में…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम का आयोजन किया गया। श्रुति वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से महान संगीतकार सलील चौधरी की शताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर “सात रंग के सपने” नामक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। साकची स्थित रवीन्द्र भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायक अंजन रॉय और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार देर तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महान संगीतकार सलील…
