Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टाटा समूह में नेतृत्व परिवर्तन की आहट तेज हो गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह फरवरी 2027 तक अपने मौजूदा कार्यकाल में पद पर बने रहेंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही टाटा समूह के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एन. चंद्रशेखरन करीब चार दशक से टाटा समूह से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1987 में टीसीएस से अपने करियर की शुरुआत की थी और लंबे समय तक समूह की अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद तक पहुंचे।…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह चेन छिनतई की घटना से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला तरुण झा को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तरुण झा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। वह बाराद्वारी स्थित सोनी सर्विस सेंटर के पास पहुंची थीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उनके करीब आए। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, बाइक पर…
धनबाद: भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा से करीब दो सप्ताह तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। मिसिर बेसरा के साथ 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। तीनों की…
सरायकेला: सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। महत्व ढाबा के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के…
रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार के गृह विभाग ने पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। इसमें विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए जैप-1 में पदस्थापित एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, वीरता पदक के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार…
जमशेदपुर: साकची बाजार में दुकानों की छतों पर लगे एसी के कॉपर पाइप और बिजली के तार चोरी किए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। पिछले करीब दो महीने से हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में नाराजगी है। मंगलवार को एक बार फिर चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। मामला साकची बाजार के डालडा लाइन इलाके का है। मंगलवार सुबह जब कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं और सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में एक युवक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए गोविंदपुर पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक बोलेरो से गांजा लेकर खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते पर…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच प्रतिबंधित नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत सुरक्षा बलों के सामने चार सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सलुका कायम भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों में एक लाख रुपये की इनामी कोदोमुनी कोड़ा, पिंकी पूर्ति और सरायकेला-खरसावां इलाके में सक्रिय अनिता तामसोय शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, चारों लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे और अलग-अलग इलाकों में संगठन की…
जमशेदपुर: राजधानी रांची में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी शहर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की है। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 17 एवं 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को चैंबर भवन सभागार में फेयर के पोस्टर का लॉन्च किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय और महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ व्यापार, स्वरोजगार और Vocal for Local को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मानसून ट्रेड फेयर इसी दिशा में…
